रिजोला में कलश यात्रा निकालते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BADAUN
म्याऊ। गांव रिजोला में सोमवार को भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। प्राचीन शिव मंदिर पर हर वर्ष भागवत कथा का आयोजन किया जाता है।
सोमवार को पहले दिन कथा वाचक पंकज मिश्रा ने बताया कि भागवत कथा के स्मरण से पापों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि मन की पवित्रता के लिए भागवत कथा सुननी चाहिए। पहले दिन ओमप्रताप सिंह, ठाकुर यश प्रताप सिंह, ठाकुर राजपाल सिंह, प्रदीप सक्सेना, प्रमोद पंडित, डिंपल गुप्ता, सत्यम गुप्ता, जतन शर्मा, मुकेश मिश्रा आदि का सहयोग रहा। संवाद