रिसौली में मंढ़ी मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। गांव रिसौली में बिजलीघर रोड स्थित बाबा इंद्र मुनि की मढ़ी पर रविवार को बाबा बसंत गिरि महाराज की 16 वीं पुण्यतिथि पर भंडारा हुआ।
रविवार को सबसे पहले रामचरितमानस का पाठ हुआ। उसके बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के प्रधान मंहत रमेश गिरि, धर्मेेंद्र गिरि, राजेंद्र गिरि, महेश गिरि, कृष्ण गिरि, कल्लू, मोरसिंह, अमरपाल का सहयोग रहा। संवाद