फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस बरोलिया मंदिर पर हुआ बाबा का विशाल भंडारा

विज्ञापन
बिल्सी में हनुमान बाबा का चोला चढ़ाकर पूजा करते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। गांव बांस बरोलिया में दीननगर शेखपुर रोड स्थित रामकुंआ मंदिर पर सोमवार को हनुमान बाबा के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से रामायण का अखंड पाठ किया।
विज्ञापन

मंगलवार को बाबा का विशाल भंडारा हुआ। इसमें कई गांव के लोगों ने पहुंचकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। यहां सबसे पहले भक्तों ने बाबा के भोग के बाद कन्याओं को सहभोज कराया। उसके बाद भंडारा शुरू किया गया। आयोजकों ने बताया कि मंदिर पर हर वर्ष माघ माह में रामायण का अखंड पाठ का आयोजन होता है। इसमें गांव के लोगों का विशेष सहयोग रहता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मौनी बाबा मुनेंद्र कश्यप, आचार्य पंडित महेश शर्मा, छत्रपाल माथुर, मनोज माहेश्वरी, अरविंद सूर्यवंशी, राधेश्याम पाली, अंकित सूर्यवंशी, आशीष शर्मा, अमरपाल सिंह, प्रदीप सूर्यवंशी, किशनपाल, अंकित आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें