फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकुआं मंदिर पर हुआ मानस का अखंड पाठ

विज्ञापन
बांस बरोलिया में अखंड पाठ में हिस्सा लेते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में दीननगर शेखपुर रोड पर रामकुआं मंदिर पर रविवार को बाबा के भक्तों ने रामचरितमानस का अखंड पाठ कराया।
विज्ञापन

आचार्य पंडित महेश चंद्र शर्मा ने पाठ किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि माघ माह में रामचरित मानस के अखंड पाठ का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस माघ में जगह-जगह अखंड पाठ कराए जाते हैं। 15 फरवरी को मंदिर पर भंडारा किया जाएगा। इस मौके पर मुनेंद्र कश्यप, अरविंद सूर्यवंशी, राधेश्याम पाली, अंकित सूर्यवंशी, आशीष शर्मा, प्रदीप सूर्यवंशी, किशनपाल, श्रीराम, रितिक सूर्यवंशी, मौनी बाबा मुनेंद्र कश्यप, अरविंद कुमार, राधेश्याम सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें