फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमेढ़ में अखंड पाठ के बाद हुआ भंडारा

विज्ञापन
बिल्सी के बमेढ़ गांव में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। बमेढ़ में रविवार को यादव बस्ती में रामायण के अखंड पाठ के बाद भंडारा हुआ। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

आयोजक सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को यहां राष्ट्र की उन्नति और शांति के लिए 24 घंटे का रामायण का अखंड का पाठ आयोजित किया गया। इसमें यहां हवन-यज्ञ किया गया। इसमें लोगों ने आहुतियां दीं। उसके बाद दोपहर बाद कन्याओं को सहभोज कराने के बाद भंडारा शुरू किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। इसको सफल बनाने में गुलाब सिंह, योगेंद्र सिंह, रविंद्र यादव, प्रशांत दीक्षित, अतुल कुमार, चमन कुमार, देवू यादव, सतेंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें