पंजाबी मोहल्ला में स्थित गुरुद्वारा में हुए कार्यक्रम में शामिल लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को बलिदानी वीर बाल दिवस घोषित किया है। इसी के चलते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पंजाबी मोहल्ला की ओर से गुरुद्वारे में अरदास कराई गई। सरदार गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में डॉ. त्रिलोचन सिंह ने भगवा अंग वस्त्र पहनाकर जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना के साथ सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना ने मां भारती को नमन करते हुए पांच वर्षों के प्रयास को संक्षिप्त में बताया। साथ ही पीएम मोदी और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। संवाद