फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया बाबा श्याम खाटू का जन्मदिन

विज्ञापन
बिल्सी के बेहटा गुसाई में खाटू बाबा के जन्मदिन पर सजाया गया दरबार - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। गांव बेहटा गुसाईं में रविवार की रात श्रीखाटू श्याम बाबा का जन्मदिन व कीर्तन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान यहां बाबा के भक्तों ने सबसे पहले बाबा का सुंदर ढंग से शृंगार किया। उसके बाद 56 व्यंजनों से भोग लगाया। उसके बाद बाबा की आरती की गई। बाद में यहां केक काट गया। साथ ही नन्हे-मुन्नों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर रामऔतार वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, सुमित गुप्ता, सौरभ वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी गेट के सामने बाबा के मंदिर में भी भक्तों ने जन्मदिन धूमधाम से मनाया। यहां महंत रामसेवक वार्ष्णेय व विकास बब्बू ने बाबा के दरबार में विभिन्न व्यंजनों से भोग लगाया और आरती कर प्रसाद का वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें