फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी धाम में मनाया दीपदान महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के श्री गिरिराज सेवा मंडल के तत्वावधान में कार्तिक मास के उपलक्ष्य में सोमवार की रात नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री सिध्दपीठ बालाजी धाम पर दीपदान महोत्सव और भजन संध्या आयोजित की गई। यहां सबसे पहले मटरुमल शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। उसके बाद यहां दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी शृंखला तैयार की गई। उसके बाद भक्तों द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें भक्त जमकर झूमे। अंत में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मटरुमल शर्मा, डा.राजाबाबू, रवि चंद्र वार्ष्णेय, प्रेमचंद्र, मुकेश गुप्ता, संजीव शर्मा, चंद्रशेखर वार्ष्णेय, उमेश चंद्र, सौरभ, लकी, रोहित देवल, सचिन, यश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें