फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण वध के बाद किया गया भगवान श्रीराम का राजतिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया। कृषि इंटर कॉलेज में आयोजित रामलीला में रावण वध के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राजतिलक समारोह का शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया। समारोह की मुख्य अतिथि सांसद संघमित्रा मौर्य एवं दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। इसके बाद कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गत वर्ष अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि यहां की रामलीला को 49 वर्ष पूरे हो रहे हैं। रामलीला देखने की सार्थकता तभी है, जब आप इससे कुछ सीख लें। बीएल वर्मा एवं राजीव कुमार सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। इससे पूर्व मेला संयोजक विजय पाल सिंह सोलंकी, सतपाल सिंह सोलंकी ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। मेला कमेटी के सदस्य राधेश्याम वर्मा, दीपक सोलंकी, रंजीत सोलंकी, राजेश सोलंकी, देवपाल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें