फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कस्बे के मोहल्ला पांच की क्षत्रिय कॉलोनी के लोगों ने विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आर्कषक का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा बुधवार करीब रात नौ बजे शुरू हुई, जो नगर के बिजलीघर रोड, बंबा चौराहा, खैरी रोड होते हुए मोहल्ला संख्या एक स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर पंहुची। यहां पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने अपने शस्त्रों का पूजन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा का पुन: क्षत्रिय कॉलोनी समापन हुआ। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, मां दुर्गा का रथ, सांई बाबा, गणेश जी, बजरंगवली हनुमान समेत दर्जनों देवी-देवताओं की आर्कषक झांकियां शामिल रही। काली अखाड़े भी यहां पर अपनी कला का प्रदर्शन काफी सुंदर ढंग से पेश कर रहे थे। इस मौके पर डीसीबी चैयरमेन उमेश राठौर, पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, दीपक चौहान, विजनेश सोलंकी, प्रमोद कुमार, राहुल, अरविंद राठौर, शालू चौहान, अनुग्रह सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें