बिल्सी। नगर के रामलीला ग्राउंड पर गोशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में लगे रामलीला मेले का उद्घाटन बुधवार रात भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य व पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने भगवान राम का तिलक कर किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि भगवान राम के आदर्श को जनता तक पहुंचाने का सबसे उचित तरीका रामलीला मेला होता है। इसलिए ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को कभी अपने अंदर अहंकार नहीं लाना चाहिए। अहंकार ही मनुष्य को खत्म कर देता है। लंकापति रावण जैसा सर्व शक्तिमान व्यक्ति अहंकार के चलते टिक नहीं पाया। उसे भगवान राम के हाथों आखिरकार मरना ही पड़ा। इससे पहले मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी, एसडीएम लाल बहादुर सिंह, एसओ डीके गुप्ता, मोहित गुप्ता, पीयूष शाक्य व हरीओम राठौर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो