बिसौली। गन्ना की आपूर्ति न होने के चलते 26 जनवरी की शाम यदु शुगर मिल में पेराई बंद कर दी जाएगी।
मिल के प्रशासनिक महाप्रबंधक डीपीएम त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने का उत्पादन कम है। मिल की ओर से गन्ना किसानों को दो बार नोटिस भी दिया गया, बावजूद इसके पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति नहीं हुई। गन्ना उत्पादक किसानों के हितों को ध्यान में रखकर मिल प्रबंधन ने सभी किसानों से सम्पर्क किया गया है कि वह अपना गन्ना 26 जनवरी की सायं 6 बजे तक अपना पेराई योग्य गन्ना मिल में पहुंचा दें, जिससे किसानों को कोई दिक्कत न हो सके। संवाद