फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला गंगा घाट पर एकादशी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुई भव्य गंगा आरती

Fri, 06 Nov 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर आरती शंखनाद करते पुरोहित। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कछला गंगा घाट पर एकादशी के दिन भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गंगा मैया के जयकारे लगाए। घाट पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला ।आरती करने वाले ब्राह्मणों को श्रद्धालुओं ने दक्षिणा भी दी। पिछले 5 वर्षों से आरती करने वाले ब्राह्मणों की दक्षिणा और प्रतिदिन आरती में फूलों की सेवा करने वाले डॉ. विजय मौर्य ने पहुंचकर ब्राह्मणों को सम्मानित किया। आरती में जिले के अलावा गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। आरती संचालक डेविड तोमर ने बताया कि एकादशी के दिन हर बार की तरह इस बार भी भारी भीड़ जुटी। जिले के अलावा गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें