फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाजारों में उमड़ी भीड़, खूब बिका रंग, अबीर-गुलाल और पिचकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। होली से एक दिन पहले शनिवार को बाजारों में काफी भीड़ रही। कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल तक की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। गझिया, नमकीन के अलावा लोगों ने रंग, अबीर-गुलाल और पिचकारियां भी खरीदीं। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर में अलग-अलग स्थानों पर होलिका दहन के लिए विशेष तैयारियां की गईं हैं। जहां नगर पालिका की ओर से चौराहों-तिराहों पर रंगोली बनाई गई। दूसरी ओर बाजार भी होली के रंग में सराबोर नजर आया। होली को लेकर बाजारों में बेहिसाब भीड़ उमड़ी। होली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। परंपरा को निभाने की बेताबी लोगों में साफ दिखाई दी। मुख्य बाजार में स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान हो या फिर घंटाघर की दुकानें, सब पर भीड़भाड़ रही। नए जूते-चप्पल की भी खरीदारी की।

कचड़ी, पापड़ की भी हुई खरीदारी
होली पर कचड़ी-पापड़ का अलग ही महत्व है। ऐसे बाजार में दुकानों पर अलग-अलग किस्म की दालमोठ, चिप्स, पापड़, मठरी आदि बिकती रही। होली पर होने वाली बिक्री को ध्यान में रखते हुए आम तौर पर सिर्फ मिठाई बनाने का कार्य करने वाले हलवाइयों ने भी अन्य खाद्य सामग्रियां तैयार कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें