फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फसलें बर्बाद... अब मजदूरी कर पालेंगे परिवार

विज्ञापन
उसहैत के बेहटी गांव में कटान कर रही गंगा। संवाद
विज्ञापन
- खेतों में भर गया बाढ़ का पानी, खरीफ की फसलें हुईं तबाह, रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, गंगा में मामूली गिरावट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। लगातार बारिश और बाढ़ के कारण किसानों की खरीफ की फसलें बर्बाद हो गई हैं। सहसवान और दातागंज तहसील के गंगा नदी के किनारे बसे तमाम गांवों के किसान अपनी फसल बेचकर महत्वपूर्ण काम पूरे करने का सपना देख रहे थे, उनके सामने अब सिर्फ मजदूरी का विकल्प ही बचा है। उनका कहना है कि बाढ़ ने उनके अरमान डुबो दिए हैं। अब बाहर जाकर मजदूरी करनी पड़ेगी।
इस बार गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसमें कुछ कमी भी दर्ज की गई, लेकिन फिर से यह लगातार वृद्धि कर रहा है। जलस्तर कम होने पर कटान करना शुरू होने लगा था। इससे सहसवान क्षेत्र के गांव तौफी नगला, तेलिया नगला, भमरौलिया, परशुराम नगला समेत दातागंज के नगरिया खनू समेत उसहैत के बेहटी आदि गांवों के किसानों का काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

बेहटी में तो सरकारी स्कूल की इमारत भी बाढ़ की भेंट चढ़ गई। बृहस्पतिवार को गंगा नदी के जलस्तर में मामूली कमी देखी गई। बुधवार को जलस्तर 162.71 मीटर दर्ज किया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को यह 162.69 मीटर रहा। रामंगगा नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 160.290 मीटर रहा, जबकि बुधवार को यह 160.200 मीटर रहा था। जलस्तर बढ़ने के कारण किनारों के गांव में फिर पानी आ गया है। बाढ़ से कई गांवों की हजारों बीघा में खड़ी मक्का, बाजरा, मूंगफली आदि की फसल नष्ट हो गई।
-
दातांगज में सड़क पर पानी, चल रहीं नाव
दातागंज। रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजरतपुर से गढि़या रंगीन जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया है। इससे करीब एक दर्जन गांव प्रभावित हैं। यहां सड़क पर पानी बह रहा है। ऐसे में पैदल, दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए यह रास्ता बिल्कुल बंद हो गया है। लोग यहां से ट्रैक्टर-ट्राॅली से ही निकल पा रहे हैं। कुछ लोग नाव का सहारा लेकर पानी से निकलकर अपने काम निपटा रहे हैं। लालपुर और शेरपुर गांव में भी आवागमन बंद है। हर्रामपुर, पैगंबरपुर, मौसमपुर, सखतपुर, जरतौली आदि गांव भी बाढ़ से प्रभावित हैं। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पथरामई तटबंध का निरीक्षण कर बताया कि यहां स्थिति संवेदनशील है, परंतु लगातार कटानरोधी कार्य होने से तटबंध सुरक्षित हैं। लगातार बचाव और राहत कार्य कराए जा रहे हैं।
तबाह फसलों की कैसे होगी भरपाई
दातागंज। गांव नगररिया खनू निवासी झनकू सिंह ने 12 बीघा जमीन पर बाजरा की फसल बोई थी। पहले बारिश ने दो बार फसल नष्ट कर दी। इसके बाद रही सही कसर बाढ़ ने पूरी कर दी। झनकू सिंह के मुताबिक उन्होंने तीन बार फसल की बोआई की, लेकिन हर बार फसल खराब गई। बैंक समेत साहूकारों का चार-पांच लाख का कर्ज है। फसल बेचने के बाद कम से कम ब्याज तो अदा कर ही देते, लेकिन अब बर्बाद हो गए हैं। कर्मवीर सिंह ने भी 12 बीघा में मक्का और बाजरा की फसल की थी, लेकिन उनकी भी फसल भी नहीं बची। यही हाल रमेश और महीपाल का है। रमेश की आठ बीघा तिल की फसल थी। अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन कुछ नहीं बचा है। महीपाल की बाजरा और उर्द की फसल नष्ट हो गई।

बोले किसान-
बाढ़ ने हालात काफी बिगाड़ दिए हैं। छह बीघा में मूंगफली की फसल नष्ट हो गई। पूरे गांव की बिजली कटी है। रात भी अंधरे में गुजारनी पड़ रही है। -उर्वेश यादव, बेहटी

चार बीघा खेत में बाजरा बोया था। पहले बारिश में फसल डूब गई। दोबारा बोआई की तो बाढ़ का पानी भर गया। अब मजदूरी ही एकमात्र सहारा दिख रहा है। -सतेंद्र सिंह, बेहटी
गांव-खेतों में पानी भरा है। कहीं आने-जाने के भी नहीं रहे हैं। फसल नष्ट होने से पशुओं के चारे के का भी संकट खड़ा हो गया है। बिजली भी नहीं है। -नत्थू सिंह, वीरसहाय नगला
गांव में आईफ्लू भी फैल रहा है, लोग परेशान हैं। बाढ़ के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में क्या करें समझ नहीं आता। -फूल सिंह, बेहटी
तीन बीघा में मूंगफली और साढ़े चार बीघा में मक्का की खेती की थी। सब बाढ़ की भेंट चढ़ गई। पूरी जमीन भी बह गई। खेतों में पानी ही नजर आ रहा। -देवसिंह, बेहटी
विज्ञापन

इस बार उम्मीद थी कि फसल बेचकर अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन बाढ़ ने अरमानों पर पानी फेर दिया। अब मजदूरी करके ही परिवार का पेट पालना होगा। -ऋषिपाल, बेहटी

उसहैत के बेहटी गांव में कटान कर रही गंगा। संवाद

उसहैत के बेहटी गांव में कटान कर रही गंगा। संवाद

उसहैत के बेहटी गांव में कटान कर रही गंगा। संवाद

उसहैत के बेहटी गांव में कटान कर रही गंगा। संवाद

उसहैत के बेहटी गांव में कटान कर रही गंगा। संवाद

उसहैत के बेहटी गांव में कटान कर रही गंगा। संवाद

उसहैत के बेहटी गांव में कटान कर रही गंगा। संवाद

उसहैत के बेहटी गांव में कटान कर रही गंगा। संवाद

उसहैत के बेहटी गांव में कटान कर रही गंगा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें