फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेलवे फाटक के पास दिखा मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण

Tue, 07 Jul 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सड़क पर आया मगरमच्छ।
विज्ञापन
बदायूं। कछला-सहसवान मार्ग पर पिपरौल गांव के निकट स्थित रेलवे फाटक के पास बने तालाब से सोमवार देर रात एक मगरमच्छ सड़क किनारे आ गया। मगरमच्छ को देख राहगीरों और ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर गश्त कर रही कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब में दो मगरमच्छ रहते हैं और वे पहले भी कई बार सड़क किनारे आ चुके हैं। इससे लोगों में दहशत बनी है। किसानों का कहना है कि रात के समय खेतों पर जाने में डर लगता है। आरोप लगाया कि कई बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर पकड़कर ले जाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें