प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं जिले में ई-केवाइसी और लैंड सीडिंग नहीं कराने वाले किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त पर संकट आ गया है। शासन ने ऐसे 50 हजार किसानों की सूची जारी की है जिनको इस अनिवार्य प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा गया है।
जिले के 3.20 लाख किसानों को पिछली बार सम्मान निधि योजना के तहत 14वीं किस्त जारी की गई थी। इसी दौरान शासन के पास ऐसे मामले पहुंचे, जिसमें किसानों के अंगूठे के निशान मशीन पर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उनकी ई-केवाईसी नहीं हो पा रही।
इस पर शासन ने आंख की रेटिना के माध्यम से ई-केवीईसी के निर्देश दिए हैं। उप कृषि निदेशक डीके सिंह ने बताया कि किसानों की सूची न्याय पंचायत पर लगे कर्मचारियों को मुहैया करा दी गई है। किसान अपना नाम देखकर इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करा लें।