फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि तक रूट डायवर्जन: आगरा-मथुरा जाने वालों के लिए जरूरी खबर, उझानी-कछला मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन

Tue, 05 Mar 2024 11:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

रूट डायवर्जन मंगलवार सुबह आठ बजे से लागू किया गया है। यह आठ मार्च की शाम छह बजे तक लागू रहेगा। हल्के और भारी वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया-सहसवान रोड पर डायवर्ट कर दिए जाएंगे। बदायूं-मथुरा आने-जाने वाले वाहन गुन्नौर अलीगढ़ होते हुए गुजरेंगे।
विज्ञापन
परिवर्तित रहेगा यातायात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर बदायूं जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे से महाशिवरात्रि तक उझानी-कछला मार्ग वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान हल्के और भारी वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया-सहसवान रोड पर डायवर्ट कर दिए जाएंगे। बदायूं-मथुरा आने-जाने वाले वाहन गुन्नौर अलीगढ़ होते हुए गुजरेंगे। एटा और कासगंज आने-जाने वाले वाहनों का रूट कादरचौक-कादरगंज मार्ग रहेगा। कोई वाहन उझानी-कछला मार्ग से होकर नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


रूट डायवर्जन मंगलवार सुबह आठ बजे से लागू किया गया है। यह आठ मार्च की शाम छह बजे तक लागू रहेगा। इसके तहत बदायूं से हाथरस, मथुरा, अलीगढ़ और राजस्थान जाने वाले वाहन ट्रक, ट्राला, डीसीएम आदि उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर, अलीगढ़ होते हुए निकलेंगे। 

वहीं मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ और राजस्थान से बदायूं आने वाले वाहन अलीगढ़ से गुन्नौर, सहसवान, मुजरिया और उझानी होते हुए आएंगे। इधर बदायूं से एटा, कासगंज और आगरा जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम नौसेरा से कादरचौक, गंजडुंडवारा होकर निकलेंगे। आगरा, एटा और कासगंज से आने वाले वाहनों का रूट भी गंजडुंडवारा, कादरचौक, नौसेरा रहेगा। इस दौरान मुजरिया चौराहे से कोई वाहन कछला होकर कासगंज की ओर भी नहीं जाएगा। सहसवान कछला मार्ग भी वाहनों के लिए बंद रहेगा। सभी जगह पुलिस तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इधर से गुजरेंगे कांवड़िया 
महाशिवरात्रि के पर्व पर कछला गंगा घाट आने वाले कांवड़िया कछला घाट से जल लेकर बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और अन्य जिलों को जाने वाले कांवड़िया कछला से उझानी, बदायूं शहर और बिनावर होते हुए जाएगें। वहीं अलापुर, उसावां, उसहैत जाने वाले कांवड़िया कछला घाट से उझानी, बदायूं शहर से मंडी चौकी से होते जाएंगें। कांवड़ियों के वाहनों के लिए डायवर्जन नहीं है। 

यहां तैनात रहेगी पुलिस
उझानी बड़ा बाईपास 
मुजरिया चैराहा 
मेडिकल कॉलेज तिराहा 
कछला रोड सहसवान 

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था के तहत जिले में रूटडायवर्जन लागू किया गया है। मंगलवार से अगले चार दिन तक इसी व्यवस्था के तहत वाहन निकलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें