घर में हुई लूट की घटना के बारे में जानकारी देता दिव्यांग रामप्रकाश। संवाद
- फोटो : samvad
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव गंगागढ़ में शनिवार की रात करीब एक बजे नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने एक दिव्यांग के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने दिव्यांग रामप्रकाश श्रीवास्तव को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर अलमारी में रखे 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात के बाद गांव में दहशत है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए पुलिसकर्मी लेन-देन से जुड़ा मामला बता रहे हैं। दिव्यांग रामप्रकाश ने बताया कि वह घर के बरामदे में सो रहे थे, तभी एक बदमाश ने उनके सीने पर तमंचा सटा दिया। बाकी बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने अलमारी में रखा सामान जमीन पर बिखेर दिया और उसमें रखे 70 हजार रुपये निकाल ले गए। उसने बताया कि दो दिन पहले ही बैंक से जमीन की खरीदारी के लिए रुपये निकाले थे।