फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवक की हत्या कर  शव करऊ रोड पर फेंका

Wed, 26 Jul 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
file pic
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे आला अफसर, फोरेंसिंक टीम भी पहुंची
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात युवक को गोली मारकर उसका शव छोटे सरकार की दरगाह के पीछे कुरऊ रोड पर डाल दिया गया। बुधवार को सुबह खून से लथपथ युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की लेकिन पता नहीं लग सका। एसपी सिटी, सीओ सिटी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौका-मुआयना किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले कैलाश सिंह ने बुधवार सुबह दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव, कोतवाल भरत कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। काफी देर तक शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच पड़ताल में पता लगा कि युवक के कनपटी से सटाकर तमंचे से गोली मारी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की जेब में सिर्फ एक माचिस मिली। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 साल होगी। वह चेकदार शर्ट और नीली पेंट पहना है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी कमल किशोर का कहना है कि घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट पंजीकृत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। युवक की शिनाख्त हो तो जांच आगे बढ़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें