फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

Sat, 21 Mar 2015 07:53 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव खैरी में शनिवार सुबह बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोलकर मारपीट कर दी। हमलावरों ने फायरिंग भी की। इसमें एक गोली अफजाल की गर्दन पर लगी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की ओर से तीन सगे भाइयों और उनके पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मामूली विवाद में हत्या की सनसनीखेज घटना बिल्सी थाने के गांव खैरी में शनिवार सुबह नौ बजे हुई। गांव का बिलाल पुत्र इकबाल पड़ोस में दुकान से चाय के संग खाए जाने वाले रस लेने गया था। दुकान पर समीर पुत्र अनवार कुरैशी पहले से खड़ा था। इस दौरान समीर का पैर बिलाल के पैर पर रख गया। बिलाल ने विरोध किया, तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद बिलाल अपने घर आ गया। कुछ देर के बाद समीर के परिवार वालों ने लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर बिलाल के घर पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। तभी समीर पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली बिलाल के बड़े भाई अफजाल (23) की गर्दन पर लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाएं। यहां डॉक्टर ने अफजाल को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। मृतक के पिता इकबाल की ओर से तौफीक, तौहीद, समीर और उनके पिता अनवार कुरैशी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में अफजाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


एक आरोपी है नाबालिग
बिल्सी। अफजाल की हत्या में नामजद समीर नाबालिग है। समीर की उम्र करीब पंद्रह साल है। एसओ बृजेश यादव ने बताया कि यह बात उनकी जानकारी में आई है। आरोपी बालिग है या नाबालिग? इसकी भी जांच की जा रही है। अगर वह नाबालिग है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

जिला अस्पताल में परिवार वालों ने किया हंगामा
बदायूं। अफजाल के परिवार वाले करीब दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी ड्यूटी से डॉक्टर नदारद थे। परिवार वाले अफजाल का इलाज कराना चाहते थे। उनको नहीं पता था कि उसकी मौत हो चुकी है। डॉक्टर न मिलने पर इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में हंगामा होने की सूचना पर एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, कोतवाल एसएस बराच अस्पताल पहुंचे। अफजाल के परिवार वालों को शांत कराया। बाद में डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने अफजाल को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें