फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में महिला ने मासूम बेटे समेत की आत्मदाह की कोशिश

Thu, 26 Apr 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
victims kin
विज्ञापन
उझानी इलाके में एक महिला ने अपने मासूम बेटे समेत कमरे में बंद होकर कपड़ों में आग लगा ली। उनकी चीख सुनकर पहुंचे परिजन और पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ने के बाद आग बुझाई। मगर तब तक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। बाद में जिला अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत नाजुक है। दूसरी बीवी को लेकर महिला और उसके पति के बीच झगड़ा हुुआ था। यह मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव उलहैतापुर का है। वहां रहने वाले ओमशंकर की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी भूरी से तीन बच्चे हैं। दूसरी पत्नी प्रियंका का इकलौता बेटा चार वर्षीय अभिषेक था। पुलिस के मुताबिक ओमशंकर की भाभी हरप्यारी बुधवार सुबह करीब छह बजे चाय बना रही थी। तभी प्रियंका अपने मासूम बेटे अभिषेक को गोद में लेकर पहली मंजिल पर बने कमरे में चली गई और खुद व बेटे पर मिट्टी का तेल उलटकर आग लगा ली। प्रियंका और बच्चे के चीखें सुनकर हरप्यारी व ओमशंकर दौड़कर ऊपर गए तो कमरे का दरवाजा बंद था। कोशिश करने पर दरवाजा नहीं खुला तो ओमशंकर ने पड़ोसियों को बुलाया। उनकी मदद से दरवाजा तोड़कर प्रियंका और बच्चे को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी लाया गया। बाद में मां-बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई।                    
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर उझानी कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने मौके पर जाकर जानकारी की। ओमशंकर के मुताबिक वह उत्तराखंड में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। प्रियंका से उसने लव मैरिज की है। उसकी पहली पत्नी भूरी के भतीजे की शादी है। मंगलवार को वह भूरी को बस स्टैंड पर छोड़ने चला गया था। इसी बात से प्रियंका नाराज हो गई। तभी से दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। घटना के बाद ओमशंकर ने प्रियंका के मायके वालों को भी अवगत करा दिया है।        

पति पर जलाने का आरोप            
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिस समय झुलसी प्रियंका व उसके मासूम बेटे अभिषेक को लाया गया। उस समय पति ओमशंकर मौजूद था। डॉक्टरों ने घटना की वजह  पूछी तो ओमशंकर कहने लगा कि खाना बनाते समय हादसा हुआ है। प्रियंका ने पति की बात काटते हुए कहा कि ऐसा नहीं हुआ, ओमशंकर ने जलाया है। ओमशंकर और प्रियंका के दावों की हकीकत क्या है, यह पुलिस की जांच में जांच में ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें