फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव कब्र से निकालकर पीएम को भेजा

Mon, 15 Dec 2014 11:37 PM IST
बिल्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में चार दिन पहले एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को गुपचुप तरीके से एक खेत में गाड़ दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने डीएम से अनुमति लेकर सोमवार को गड्ढे से महिला का शव निकलवाया। इस दौरान एसडीएम और सीओ मौजूद रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका का पति घटना वाले दिन से ही दोनों बच्चों के साथ फरार है।
विज्ञापन

एसओ राजवीर सिंह यादव ने बताया कि 12 दिसंबर को सिमर्रा भोजपुर के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में सरकारी नलकूप संख्या 77 के पास एक खेत में महिला की लाश को गाड़ दिया गया है। इस पर पुलिस ने डीएम से शव निकालने की अनुमति ली। सोमवार को एसडीएम बी. प्रसाद और सीओ जगदीशचंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर शव निकाला। शव की गांव के लोगों ने अतर सिंह पाली की पत्नी चंदा देवी के रूप में शिनाख्त की। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या करके लाश को गाड़ा गया था। पुलिस महिला के पति और बच्चों की तलाश कर रही है।
कुसुम हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
थाना क्षेत्र के गांव हैदलपुर में 17 अप्रैल को कुसुम को ससुराल वालों से जला कर मार डाला था। थाना पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चार अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। कुसुम के भाई दूदेनगर थाना उझानी निवासी राजेश कुमार ने घटना की रिपोर्ट कुसुम के पति राजकुमार, जेठ गिरीश और योगेश कुमार, जेठानी वंदना और प्रीति एवं ससुर महाराज के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें