छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक महिला के पड़ोस के रहने वाले दो युवकों ने पिटाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के पति की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि गुरुवार शाम पड़ोस का रहने वाला रामवीर अपने साथी संजीव के साथ घर में दीवार फांदकर घुस गया था। महिला के मुताबिक वह कुछ समझपाती इससे पहले आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध पर महिला की पिटाई कर आरोपी फरार हो गए। देर रात घर पहुंचने पर पति को घटनाक्रम का पता चल सका। शुक्रवार रात घटना की तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने रामवीर और संजय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।