फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते टेंपो से गिरकर  महिला की मौत

Thu, 14 Sep 2017 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Victims's kin
विज्ञापन
चलते टेंपो से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान टेंपो का पहिया उसके सिर के ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब महिला दवा लेकर अपने घर लौट रही थी। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव नैथू निवासी श्यामपाल की पत्नी 40 वर्षीय शीला बृहस्पतिवार सुबह दवा लेने मूसाझाग गई थी। वहां से टेंपो में बैठकर अपने घर लौट रही थी। गांव खिरिया रहलू के पास चालक ने टेंपो में तेज ब्रेक लगा दिए। अचानक झटका लगने पर टेंपो के गेट पर बैठी शीला नीचे सड़क पर जा गिरी। तभी उसी टेंपो का पहिया शीला के सिर के ऊपर से उतर गया। इसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर उसके घरवाले और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें