फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को विषाक्त खिलाकर मारने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
विज्ञापन
दहेज हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-सात महीने पहले इस्लामनगर में हुई थी फरीन की शादी      
विज्ञापन

-सोमवार शाम पति बुलाकर अपनी ननिहाल ले गया था      
 दहेज को लेकर पति पर पत्नी को विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगा है। पत्नी की मौत के बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
शहर के मोहल्ला सोथा निवासी बली मोहम्मद ने अपनी बेटी फरीन की शादी करीब सात महीने पहले इस्लामनगर के फैजान हैदर के साथ की थी। आरोप है कि ससुराली फरीन पर दहेज में तीन लाख रुपये जाने का दबाव बना रहे थे। कई बार नाते-रिश्तेदारों के बीच बैठकर फैसला भी हुआ। बाद में ससुरालियों ने फरीन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में रह रही थी। बली मोहम्मद का आरोप है कि सोमवार को उसका दामाद फैजान मोहम्मद घर आया। फैजान मोहम्मद की शहर के मोहल्ला कबूलपुरा में ननिहाल है। वह फरीन को ननिहाल ले जाने की बात कह कर अपने साथ ले गया। आरोप है कि ननिहाल में फरीन को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बली मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट
सहसवान। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी अफसाना बेगम का कहना है कि उसका विवाह थाना क्वारसी जनपद अलीगढ़ निवासी सगीर खां के पुत्र गुडडू खां के साथ हुआ है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही आल्टो कार और ढाई लाख रुपये की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर अक्सर मारपीट करने लगे। उसके बाद भी मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने रेहमत, रूबी, तहसील खां, नसीम बेगम, आसिया और रोनक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें