फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमीशन पुलिस लाइंस में उतारा हेलीकाप्टर

Sun, 07 Dec 2014 12:47 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना परमीशन निजी हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरने से बड़ा हादसा टल गया। जिस समय यहां हेलीकाप्टर उतरा सुरक्षा इंतजाम के नाम पर कुछ नहीं था। पुलिस लाइंस फील्ड में तमाम बच्चे खेल रहे थे। अचानक हेलीकाप्टर उतरने से यह लोग भी अचरज में पड़ गए। तय हैलीपैड के बजाय दूसरी जगह हेलीकाप्टर उतरने की वजह तो साफ नहीं हो सकी है, लेकिन बाद में आननफानन में हेलीकाप्टर को यहां से टेक अप करा दिया गया। प्रभारी रिजर्व इंस्पेक्टर मानसिंह ने इस बारे में कुछ बताने से इंकार कर दिया है लेकिन इतना जरूर कहा है कि हेलीकाप्टर उतरने की यहां परमीशन नहीं थी।
विज्ञापन

बदायूं नगर परिषद के विद्युत अनुभाग में कर्मचारी ओमदत्त शर्मा की बेटी आकांक्षा उर्फ नंदनी की शादी कासगंज के गांव प्रहलादपुर निवासी राधेश्याम दीक्षित के पुत्र सूरज दीक्षित से तय हुई है। शनिवार को आकांक्षा की बारात आई थी। दूल्हा सूरज दीक्षित और उनका परिवार हेलीकाप्टर से आया था। हेलीकाप्टर को खुद के हैलीपैड पर उतारने के लिए पुलिस और लोक निर्माण विभाग से परमीशन ली गई थी। लोक निर्माण विभाग ने निजी हेलीकाप्टर के लिए नगला मंदिर में पीछे फील्ड में हेलीपैड बनाने को हरी झंडी दी थी। ओमदत्त शर्मा ने वहां हेलीपैड भी बनवा लिया था। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे कासगंज से हेलीकॉप्टर सूरज दीक्षित को और उनके परिवार वालों को लेकर बदायूं पहुंचा। यहां हेलीकॉप्टर के पायलट ने नगला मंदिर के पीछे बने हेलीपैड की जगह पुलिस लाइंस में हेलीकॉप्टर को लैंड करवा दिया। बिना परमीशन अचानक पुलिस लाइंस फील्ड में हेलीकाप्टर उतरा तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रभारी रिजर्व इंस्पेक्टर मानसिंह फोर्स के साथ पहुंचे और पायलट को परमीशन न होने की बात बताई। इसके बाद पायलट ने यहां से उड़ान भरी और हेलीकॉप्टर को नगला मंदिर में पीछे बने हेलीपैड पर लैंड कराया।
वर्जन-
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी करने के बाद जो भी जरूरी होगी कार्रवाई की जाएगी। -लल्लन सिंह, एसपी सिटी
अफसरों को जानकारी तक नहीं दी गई
बदायूं। बिना परमीशन हेलीकॉप्टर उतरने के मामले को पुलिस लाइंस प्रशासन ने दबाने की कोशिश की है। इस बारे में अधिकारियों को जानकारी तक नहीं दी गई। इससे पहले भी दो दिन पहले कोर्ट परिसर से बंदी फरार होने के मामले में भी पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन

आज हेलीकॉप्टर से विदा होगी आकांक्षा
बदायूं। नगर परिषद के बिजली अनुभाग के कर्मचारी ओमदत्त शर्मा की बेटी आकांक्षा रविवार को हेलीकॉप्टर से विदा होंगी। उनकी बारात कासगंज से शनिवार को पहुंच गई। दूल्हा सूरज दीक्षित और उनका परिवार हेलीकाप्टर से आया। बाकी बाराती अपने वाहनों से आए हैं।
शहर के आदर्श नगर में रहने वाले ओमदत्त शर्मा बेटी की धूमधाम से हो रही शादी से काफी खुश हैं। उनके दामाद सूरज दीक्षित चीनी के व्यापारी हैं। सूरज दोपहर दो बजे अपनी बहनों के साथ बदायूं हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इसके बाद हेलीकॉप्टर ने एक बार फिर से बदायूं से कासगंज के लिए उड़ान भरी और सूरज के परिवार के बाकी लोगों को लेकर फिर से बदायूं आया। ओमदत्त शर्मा ने बताया कि आकांक्षा की विदा रविवार को सुबह आठ बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें