नाली की पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली के राजेंद्र का नाली के पानी की निकासी को लेकर मोहल्ले के ही पवन कुमार से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में राजेंद्र, रामफल, अमित और दूसरे पक्ष के पवन कुमार, हरीशचंद्र, विजय, अजय, भगवानदास, महानंद, ईश्वरवती घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राजेंद्र पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसके घर में आग लगाने की कोशिश की भी।