फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ऐसे भी हो गई ठगी

Wed, 22 Apr 2015 07:56 PM IST
Dbtori / Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
पीतल की अंगूठी के दे दिए बत्तीस सौ रुपये, अब लाटरी निकलने के नाम पर ठग ने मांगें पंद्रह हजार सात सौ रुपये।
विज्ञापन

गांव ललुआनगला के अविनाश जाटव ने एक चित्र पहचानो प्रतियोगिता में भाग लिया। लिखे पते पर फार्म भरकर भेज दिया। एक महीने बाद बंगलूरू से एक फोन आया और उसने अपना नाम सुमित कुमार बताया। अविनाश को बताया गया कि वह प्रतियोगिता जीत गया है। अब उसे एक सोने की अंगूठी और तेरह लाख पैंसठ हजार रुपये मिलेेंगे। डाक से आए एक लिफाफे को अविनाश ने बत्तीस सौ रुपये देकर ले लिया। उस बिल्टी में एक पीतल की अंगूठी और कुछ रद्दी कागज निकले। अब बंगलूरू से एक और कॉल आई। उससे कहा गया कि पते की जांच करने के लिए यह अंगूठी और कुछ रद्दी के कागज भेजे गए थे। अब यदि तेरह लाख पैंसठ हजार लेने हैं, तो पंद्रह हजार सात सौ रुपये और खर्च करने होंगे। इस फोन पर खाता नंबर भी बताया गया। इसके बाद अविनाश ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें