फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी पोस्टआफिस को बम से उड़ाने की धमकी

Sat, 26 Aug 2017 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी के पोस्टआफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे डाकघर के कर्मचारी दहशत में हैं। यह धमकी पोस्टमास्टर के नाम भेजे पत्र के माध्यम से दी गई। पोस्टमास्टर ने धमकी मिलने की सूचना जिला मुख्यालय पर डाक अधीक्षक को देने के साथ ही पुलिस को तहरीर दे दी है।  स्टेशन रोड पर डाकघर भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है। धमकी वाला लेटर शुक्रवार को पहुंचा। पोस्टमास्टर चेतन यादव को भेजे गए लेटर में कुछेक दुकानदारों का भी जिक्र है। लेटर मिलने के बाद पोस्टमास्टर ने डाक कर्मियों के साथ बैठकर हालात पर गौर किया। डाक अधीक्षक से फोन पर बात करने के बाद उन्होंने उन लोगों से संपर्क साधा जिनके नाम लेटर में लिखे गए हैं। पोस्टमास्टर ने बताया- धमकी चाहे जिस मकसद से दी गई हो लेकिन मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसा भी संभव है कि कोई डाकघर को उड़ा देने की साजिश रच रहा हो। हालांकि यह पुलिस की जांच में ही साफ हो पाएगा। पोस्टमास्टर शुक्रवार शाम को ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस कर्मियों से मिले। उन्होंने लेटर के बारे में पुलिस कर्मियों को अवगत करा दिया। तहकीकात करने की जिम्मेदारी दरोगा सुनील कुमार को सौंपी गई है। उनका कहना है कि पहले वह लेटर से जुड़ेेे बिंदुओं पर गौर करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें