अवैध खनन पर पुलिस ने की कार्रवाई, काटे चालान
इसकी शिकायत मिलने पर एसओ नरेश कश्यप ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया। एसओ नरेश कश्यप ने गस्त के समय कोठा नाधा मार्ग पर जा रही दो सफेद रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ कर थाने पर खड़ा करा दिया। इसके बाद एसओ ने राकेश पुत्र महेश पाल और राजवीर सिंह पुत्र जोधी निवासी समसपुर भूड़ थाना जरीफनगर का चालान कर सूचना खनन अधिकारी को दी। एसओ ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।