फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों  की जान गई, तीन घायल

Thu, 15 Sep 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों  की जान गई, तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसवान और बिनावर में हुईं सड़क दुर्घटनाएं 
 अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग जख्मी भी हुए हैं। बिनावर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे राजू साहू नाम के युवक की मौत हो गई। सहसवान में टेड़ाघाट पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मुशब्बिर नाम के युवक की जान चली गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। 
शहर के मोहल्ला मौलवी टोला निवासी राजू साहू (40) बुधवार को बरेली गया था। रात में वह बाइक से बदायूं लौट रहा था। बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली रोड पर घटपुरी गांव के पास उसकी बाइक को रात करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में राजू की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के वहां से भाग निकला। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सहसवान में महाबा नदी के टेड़ा घाट पुल पर दो बाइक की गुरुवार दोपहर आमने-सामने टक्कर हो गई। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर ताहर खेड़ा निवासी मुशब्बिर (17) पुत्र मुजाकिर सहसवान आया था। यहां से वह बाइक से गांव लौट रहा था। दोपहर करीब तीन बजे उसकी बाइक टेड़ा घाट पुल पर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में मुशब्बिर की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार इलायल निवासी अरमान (27), अबरार (20) पुत्रगण इकलाख घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट इत्तफाकिया में दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें