फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फत्तेपुर गांव में भिड़े दो पक्ष, कई घायल

Sun, 16 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फत्तेपुर गांव में भिड़े दो पक्ष, कई घायल
विज्ञापन

जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट और पथराव में कई लोग घायल हो गए।
शनिवार देर रात हुई घटना के पीछे खेत का विवाद सामने आया है। बताया गया कि गांव निवासी प्रेमपाल मौर्या के खेत में गेहूं कटा पड़ा था। खेत में जान मोहम्मद के कुछ परिवार वाले शौच के लिए गए। इस पर प्रेमपाल पक्ष के लोगों ने आपत्ति की। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। करीब आधे घंटे तक हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए। बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने घायलों को देर रात जिला अस्पताल भिजवाया, देर रात तक इस मामले में कोई लिखा-पढ़ी नहीं हो सकी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें