फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खाई में पलटा, चाचा-भतीजे की मौत

Fri, 01 Jan 2016 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे में कादरचौक इलाके में हुआ हादसा
विज्ञापन

उसहैत से गल्ला भरकर उझानी जा रहे थे दोनों

नगला शिंभू गांव के 26 वर्षीय उपेंद्र पुत्र पूरनलाल अपने भतीजे 20 साल के अजय कुमार उर्फ बंटू पुत्र साधूराम के साथ मक्का और गेहूं बेचने को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर उझानी जा रहे थे। रास्ते में कादरचौक थाने के गांव मामूरगंज के पास मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर करीब 10 फिट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में अजय कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां गंभीर हालत देखकर बरेली रेफर कर दिया गया। मगर बरेली पहुंचने से पहले रास्ते में उपेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे की खबर नगला शिंभू पहुंची तो गांव में मातम छा गया। परिवारीजन गांव वालों के साथ पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चाचा-भतीजे के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद दोनों शव गांव ले जाए गए, जिससे परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें