फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये के साथ व्यापारी लापता

Mon, 24 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
बरेली में पेमेंट लेने गए तेल व्यापारी चंद्रसेन गुप्ता लाखों रुपये की नगदी और जायलो कार समेत रास्ते से लापता हो गए। परिवार वाले उनकी खोजबीन में लगे रहे। लेकिन देर रात तक उनका सुराग नहीं लग सका था। अनहोनी की आशंका पर परिवार परेशान है।
विज्ञापन

कस्बा वजीरगंज में आंवला रोड पर रहने वाले 52 वर्षीय चंद्रसेन गुप्ता के घर के पास ही स्पेलर लगा हुआ है। प्रशांत ट्रेडर्स के नाम से उनकी गल्ले की आढ़त भी है। पिछले दिनों चंद्रसेन ने चार ट्रक मसूर का बरेली के एक व्यापारी से सौदा किया था। सोमवार सुबह चंद्रसेन अपनी जायलो कार से मसूर का पेमेंट लेने बरेली गए थे। परिवार वालों के मुताबिक उन्होंने बरेली से लाखों रुपये का पेमेंट लिया था। इसके बाद दिन में करीब 12:30 बजे वह बरेली से बदायूं के लिए निकले। फोन पर उन्होंने इस बारे में परिवार वालों को जानकारी भी दी थी। जब शाम तक चंद्रसेन घर नहीं पहुंचे, तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने बरेली के व्यापारियों से संपर्क किया। बताया गया कि वह यहां से पेमेंट लेकर निकल गए हैं। परिवार वालों ने उन्हें फोन किया तो उनका मोबाइल भी स्विच आफ था। देर शाम परिवार के लोग वजीरगंज पुलिस को इसकी मौखिक सूचना देकर बरेली रवाना हो गए। चंद्रसेन गुप्ता के अचानक लापता हो जाने की खबर कस्बे में जंगल की आग की तरह फैल गई। एसओ वजीरगंज नरेश कश्यप ने बताया कि जानकारी जुटाई जा रही है। अभी इस मामले में गुमशुदगी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें