फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल आईं तीन छात्राएं घर नहीं पहुंची, अपहरण की आशंका

Sat, 22 Jul 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

स्कूल आईं तीन छात्राएं अचानक लापता हो गईं। घर नहीं पहुंचीं तो छात्राओं के परिवार वालों ने कोतवाली में तहरीर दी और शनिवार को एसएसपी से मिलकर अपहरण की आशंका जताई। इस मामले में परिवार वालों की तहरीर पर कोतवाली में मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका हैं। पुलिस ने एक लड़के को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शहर के दो अलग-अलग मोहल्लों में रहने वालीं तीनों छात्राएं बृहस्पतिवार को शहर के निजी स्कूल में पढ़ने गईं थीं। तीनों छात्राएं सहेलियां हैं। रोजाना की तरह देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों को अनहोनी की आशंका होने लगी। परिवार वाले स्कूल पहुंचे वहां भी छात्राओं को कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच लापता छात्राओं में से एक के साथ स्कूल में पढ़ने वाली उसकी छोटी बहन ने परिवार वालों को बताया कि एक युवक पिछले कई दिनों से बहन का पीछा कर रहा था। लापता छात्राओं के परिवार वाले देर रात तक उनकी तलाश करते रहे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। लापता छात्राओं के परिवार वाले अपहरण की आशंका जताते हुए शनिवार को एसएसपी चंद्र प्रकाश से मिले और उन्हें बताया कि कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, पुलिस तीनों छात्राओं का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें