फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन लोगों को  ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत

Wed, 15 Feb 2017 03:39 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश की रैली में शामिल होकर लौट रहे थे 
फैजगंज बेहटा में आसफपुर के पास सोमवार को हादसा
 थाना फैजगंज बेहटा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली से लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा आसफपुर में चंदौसी तिराहे के पास हुआ। चालक मय ट्रैक्टर-ट्रॉली के भाग गया। 
बिसौली कोतवाली के गांव लक्ष्मीपुर निवासी 75 वर्षीय अख्तर सोमवार को दूंदपुर गांव में मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल होने गांव के ही रिजवान और इजावर के साथ गया था। जनसभा खत्म होने के बाद तीनों लोग बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में आसफपुर के पास चंदौसी तिराहे पर इनकी बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में अख्तर की मौके पर मौत हो गई। रिजवान और इजावर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मय ट्रैक्टर के मौके से भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हादसे में घायल युवक की मौत
मुजरिया (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव अलीगंज निवासी ओमवीर सोलंकी (30) पुत्र बाबू सिंह चाट का ठेला लगाता था। 30 जनवरी को उसे मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। मैजिक वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान ओमवीर सोलंकी की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें