हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। एक हादसा थाने के सामने हुआ और दूसरा उझानी कारदरचौक रोड पर ककोड़ा जंगल के पास। थाने के सामने बोलेरो-पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो सवार ककोड़ा निवासी जहूर और इब्ने घायल हो गए। दूसरे हादसे में थाना क्षेत्र के गांव कुढ़ाशाहपुर निवासी पप्पू घायल हो गए। पप्पू बाइक से बदायूं की ओर आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई।