फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों पर बिजली का साढ़े तीन करोड़ बकाया

Tue, 15 Dec 2015 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया बिल की सूची जारी, वसूली के लिए शुरू होगा अभियान
विज्ञापन

 
सूची में डीएम कार्यालय और आवास समेत अन्य कार्यालयों पर छह लाख से अधिक का बकाया दिखाया है। कलक्ट्रेट के तमाम कार्यालयों पर लाखों की बकाया है। जिला परिषद पर पांच लाख से अधिक देनदारी है। एडीएम पी पर करीब सात लाख, लैंड रिकार्ड आफिस पर चार लाख से अधिक, नारकोटिक्स विभाग पर करीब साढ़े तीन लाख, सीडीओ आफिस पर 27 लाख से अधिक का बकाया है। कोआपरेटिव सोसायटी पर तीन लाख से अधिक, महिला चिकित्सालय पर 35 लाख से अधिक जबकि पुरुष चिकित्सालय पर 18 लाख से अधिक बकाया है। इसके अलावा डायट और शिक्षा विभाग के कार्यालयों पर भी लाखों का बकाया है। जिला कारागार पर 32 लाख, एसएसपी कार्यालय पर 31 और कोतवाली पर 32 लाख से अधिक का बकाया है। चौकियों और थानों पर भी काफी धनराशि बकाया है। पीडब्ल्यूडी आफिस और इस विभाग के गेस्ट हाउस पर भी लाखों का बकाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें