फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चचेरे-तहेरे  भाइयों समेत तीन की मौत

Sun, 22 Jan 2017 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसों में चचेरे-तहेरे  भाइयों समेत तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिसौली में रानेट चौराहे के पास हुए दोनों सड़क हादसे
एक बाइक को अज्ञात वाहन, एक को ट्रैक्टर ने रौंदा
नगर में इस्लामनगर रोड पर रानेट चौराहे के पास हुए दो सड़क हादसों में चचेरे-तहेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे रविवार दोपहर हुए। एक बाइक को अज्ञात वाहन ने तो एक बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरने वाले तीनों लोग बरेली के रहने वाले हैं। खबर मिलने के बाद मृतकों के परिवार वाले भी बदायूं पहुंच गए।
बरेली के थाना कैंट के गांव कंधरपुर निवासी मुबीन (20) पुत्र कादिर की वजीरगंज थाने के गांव बगरैन में रिश्तेदारी है। रविवार को वह अपने चचेरे भाई मुशाहिद (19) पुत्र जाकिर के साथ बाइक से बगरैन आया था। दोनों भाई बगरैन से मुबीन की ससुराल संभल के कस्बा बहजोई जा रहे थे। रास्ते में बिसौली-इस्लामनगर रोड पर इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मुबीन की मौके पर मौत हो गई और मुशाहिद गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए बरेली ले जाते वक्त मुशाहिद ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

दूसरा सड़क हादसा भी रानेट चौराहे के पास हुआ। बरेली के कस्बा अलीगंज निवासी नत्थूलाल की बिल्सी थाने के गांव बेहटा गोसाईं में ससुराल है। वह अपनी पत्नी कमला देवी (56) के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। रानेट चौराहे के पास इनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में कमला देवी की मौके पर मौत हो गई। नत्थूलाल गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मरने वालों के परिवारीजनों को सूचना दी। खबर मिलने पर मृतकों के परिवार वाले भी बदायूं पहुंच गए। दोनों मामलों में इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
---------
हादसों और अपराधों के लिए कुख्यात है रानेट चौराहा
बिसौली (ब्यूरो)। नगर का रानेट चौराहा हादसों के साथ अपराधिक वारदातों के लिए कुख्यात है। यहां अक्सर हादसों के साथ लूट और हत्या की वारदातें भी होती रहती हैं। बिसौली-इस्लामनगर रोड के रानेट चौराहे पर पिछले साल हादसों में छह लोगों की मौत हुई थी। मार्च और अक्तूबर 2015 में यहां हत्या कर शव फेके जाने के मामले सामने आए थे। दो महीने पहले रानेट चौराहे के पास बदमाशों ने तीन दिन तक लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन

--------
बाइक समेत नाले में गिरे शिक्षिक-शिक्षका, घायल
बदायूं (ब्यूरो)। पुलिस लाइंस ग्राउंड के पास बाइक समेत नाले में गिरकर शिक्षक और शिक्षिका घायल हो गए। हादसा रविवार दोपहर हुआ। शहर के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी अब्दुल हनीफ सालारपुर ब्लॉक के रहपुरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। रविवार को वह बाइक से भगवतीपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फहीमा बेगम के साथ बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इससे दोनों लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें