वार्ड नंबर चार में अमरपाल राठौर का घर है। रविवार को अमरपाल घर पर
नहीं थे। उनकी पत्नी और बच्चे मेन रोड पर कांवड़ यात्रा देखने आए थे। इसी
दौरान दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने इत्मिनान से घर के तीन
कमरे ताले तोड़कर खंगाल लिए। यहां से 1.10 लाख रुपये नगदी और जेवर आदि समेत
साढ़े चार लाख रुपये का माल उड़ा लिया। घटना की जानकारी होने पर अमरपाल ने
खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। कस्बे के बाहर कुछ दूरी पर
जेवरों के खाली डिब्बे पड़े मिले हैं। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।