शुक्रवार की रात चोर बाजपुर गांव में पहले साजिद के घर में घुसे। यहां से चोरों ने 15 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल समेत हजारों रुपये का सामान साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने मुस्लिम के घर में हाथ साफ किया। यहां से नगदी, सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों रुपये का माल उड़ा लिया। गुड्डू के घर में घुसे चोर यहां से सोने के कुंडल और नगदी साफ करके ले गए। इसके बाद चोरों ने अशरफ की परचून की दुकान में हाथ साफ किया। दुकान का ताला तोड़कर चोर चीनी की एक बोरी समेत हजारों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। सुबह होने पर इन लोगों की घटना की जानकारी हुई। खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोतवाली अशोक कुमार का कहना है कि घटनाओं की जांच की जा रही है।