फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर खुदकुशी की

Sun, 24 May 2015 08:01 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के पास ही खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही तमंचा पड़ा था। परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

उसहैत थाने के गांव ककरुआ निवासी रामकिशोर (28) पुत्र पंजाब सिंह ड्राइविंग करता था। उसके शादी नहीं हुई थी। रविवार तड़के चार बजे रामकिशोर घर से निकल गया। गांव के लोग शौच को गए तो पास में ही उसका शव पड़ा था। शव के पास ही तमंचा पड़ा था। परिवार वालों की मानें तो उसने खुदकुशी की है। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना ही रामकिशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस को इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। अगर, कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें