उघैती। बिसौली-सहसवान रोड पर रविवार रात सड़क हादसे में उघैती के गांव बाला किशनपुर निवासी योगेंद्र पुत्र महीपाल मौत हो गई थी। मृतक के परिवार में कोहराम का माहौल है। रविवार को योगेंद्र बाजार करके अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में खितौरा के पास उसकी बाइक सरिया से भरे वाहन में घुस गई थी। सरिया योगेंद्र के पेट के आर-पार हो गई। बाद में योगेंद्र ने दम तोड़ दिया था। रविवार को परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।