फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की हवालात में युवक  को पीटा, हालत गंभीर

Sun, 11 Dec 2016 11:26 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घूस मांगने का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग
गंभीर युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
 दो पक्षों के बीच खेत के विवाद को लेकर थाना पुलिस ने शनिवार शाम इंटरमीडिएट के एक छात्र को घर से उठा लिया। उसे रात भर थाने में रखकर पीटा गया। बाद में बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंक दिया। परिवार वालों ने छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार को वह मुख्यालय पहुंच कर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली की एसएसपी से शिकायत करेंगे।
मुजरिया थाने के गांव जिजहट निवासी महीपाल का गांव में ही विवाद चल रहा है। दो दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। बाद में गांव में ही पंचायत में फैसला भी हो गया। शनिवार को मुजरिया पुलिस ने महीपाल के 19 वर्षीय बेटे कक्षा 12 के छात्र शैलेंद्र को घर से उठा लिया। परिवार वालों का आरोप है कि रात भर शैलेंद्र को थाने में रखकर पीटा गया। बाद में हालत बिगडने पर उसे घर के बाहर फेंक दिया गया। शैलेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महीपाल का कहना है कि वह सोमवार को एसएसपी से मिलकर मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांगे करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हिरासत में लेकर मारपीट की बात गलत है। युवक को थाने लाया गया था। उसने पेट में दर्द की शिरकायत की। इस पर उसे दवा भी दिलवाई गई। बाद में शाम को ही उसे घर भेज दिया गया।
-मनीष यादव, एसओ मुजरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें