तीन दिन पहले दर्ज कराया था बलात्कार का मुकदमा
शनिवार को जरीफनगर थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शुक्रवार रात अपनी मां के साथ मेला देखकर लौट रही थी। कस्बे का ही एक युवक तमंचे के बल पर उसे खींच कर अपने घर के पास खंडहर में ले गया। वहां युवती के साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने रविवार को युवती का मेडिकल कराया। प्राइमरी मेडिकल में उससे दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। गौर करने वाली बात यह है कि सोमवार को आरोपी और युवती ने निकाह कर लिया। इसको लेकर कस्बे में चर्चाओं का दौर रहा।