फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल छात्र की मौत पर थाने में किया हंगामा

Wed, 12 Aug 2015 12:15 AM IST
बिसौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल से स्कूल जाते समय बस की टक्कर से घायल हुए छात्र की मौत हो गई। इससे गुस्साए मृतक के परिवार वालों ने मंगलवार को थाने में हंगामा किया। उनका आरोप था कि सोमवार को जिस बस ने तेरह वर्षीय छात्र चिरंजी को टक्कर मारकर घायल किया था पुलिस ने चालक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। दबाव में पुलिस बस को थाने ले आई और देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

स्कूल के रास्ते में पड़ने वाले सोत नदी पुल को छात्र चिरंजी साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इस बीच तेज रफ्तार से आई बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे गांव साहनुपर निवासी शंकर दयाल पाली का पुत्र चिरंजी घायल हो गया। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल छात्र को स्थानीय अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शव गांव लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। जहां दो घंटे तक हंगामा किया। दोपहर बाद पुलिस बस को थाने ले आई, लेकिन देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया। पूरे दिन थाने में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें