फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल के निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए

Thu, 23 Jun 2016 01:41 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नवीगंज गांव में धर्म स्थल निर्माण को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि गांव में पूरी तरह से शांति है। नवीगंज गांव में एक खाली स्थान पर नीम का पेड़ था, एक पक्ष के लोगों ने काट दिया। यहां पर एक चबूतरा बना दिया गया। कुछ दिन के बाद चबूतरे के चारों ओर पिलर लगाकर नई परंपरा शुरू कर दी गई। बाद में इसे धार्मिक स्थल का रूप दे दिया गया। हाल ही में एक पक्ष के लोगों ने यहां निर्माण शुरू करा दिया। बुधवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इससे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल काम रुकवा दिया है। एसओ अवनीश पाल यादव का दावा है कि गांव में पूरी तरह से शांति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें