पर्ची में चाचा पर आरोप, राइटिंग का मिलान नहीं
कोतवाली बोले, आगरा लैब में कराएंगे हैंड राइटिंग की जांच
दो दिन पहले शहर के एक मोहल्ले में 16 साल की किशोरी ने फांसी पर झूल कर खुदकुशी कर ली थी। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया था कि उसका छोटा भाई और किशोरी का चाचा मुकेश उससे गंदी हरकतें करता था। इससे तंग आकर उसकी बेटी ने जान दे दी। पुलिस ने मुकेश और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया था। अब किशोरी की कॉपी से एक पर्ची मिली है। इसमें लिखा है कि उसका चाचा उससे गंदी बातें और हरकतें करता है। इन्हें अब वह बर्दाश्त नहीं कर सकती। चाचा यह भी कहता है कि वह उसे लड़कों से उठवा लेगा। हालांकि, इस पर्ची से किशोरी की हैंड राइटिंग ने मेल नहीं खाया है। इंस्पेक्टर कोतवाली, मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की कॉपी से जो पर्ची मिली है, उसमें उसने चाचा पर आरोप लगाए हैं। इसी कॉपी में किशोरी की हैंड राइटिंग से पर्ची ही हैंड राइटिंग से मिलान कराया गया, तो मिलान नहीं हुआ। जरूरी हुआ तो पर्ची को जांच के लिए आगरा लैब भेजा जाएगा।