फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव ईंट भट्ठा के पीछे फेंका

Mon, 22 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली। 
विज्ञापन
शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गला दबाकर की गई हत्या, एक आंख भी फोड़ी
विज्ञापन

काफी कोशिश के बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त
युवक की हत्या कर शव आसफपुर रोड पर ईंट भट्ठा के पीछे फेंका कर कातिल फरार हो गए। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी गांव पहुंच कर क्लू खंगाले। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले। उसकी एक आंख भी फूटी थी। आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया होगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह नगर के लोग खेतों में काम के लिए निकले। तभी उन्होंने आसफपुर रोड पर ईंट भट्ठा के पीछे युवक का शव पड़ा देखा। वह केवल अंडरवियर-बनियान में था। उम्र करीब 30 साल है। गले पर निशान और एक आंख भी फूटी हुई थी। खबर मिलने पर थाना पुलिस के साथ सीओ बिसौली केके सरोज भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका यह भी जताई जा रही है कि उसकी हत्या की वजह प्रेम प्रसंग हो सकतीे है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें